शाहरुख खान के बेटे अबराम का आज आठवां जन्मदिन है। शाहरुख खान के फैन्स इस मौके पर उसे बर्थडे विश कर रहे हैं। यूं तो शाहरुख खान अपने बेटे को लाइमलाइट से ज्यादा दूर नहीं रखते, लेकिन पिछले कुछ समय से अबराम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कम दिखती हैं। उनके फैन्स के अच्छी खबर ये है कि इस खास मौके पर बहन सुहाना खान ने अबराम के साथ अपनी एक क्यूट वीडियो को शेयर किया है। इसमें दोनों के बीच का प्यार और बॉन्डिंग भी दिखती है। आसानी से दिखदेखा जा सकता है। इस वीडियो में सुहाना और अबराम स्विमिंग पूल में साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सुहाना खान ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बर्थडे ब्वॉय..’
सुहाना और अबराम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले 22 मई को सुहाना खान ने अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर भी सुहाना ने कॉलेज के दोस्तों संग पार्टी के फोटो शेयर किये थे। आपको बता दें कि सुहाना खान इस समय न्यूयॉर्क में रहकर फिल्म स्टडी पर एक कोर्स कर रही हैं।
वैसे सोशल मीडिया पर अबराम भी छाये रहते हैं। शाहरूख ने भी कभी अबराम को मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की। आईपीएल के दौरान भी अबराम के कई अंदाज दिखे थे। अबराम अपने पापा के साथ फराह खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में भी अपनी झलक दिखा चुके हैं।