सोना 47 हजार और चांदी 68 हजार रुपए से भी कम पर आई, आने वाले दिनों में फिर मंहगा हो सकता है सोना

0

आज सोना 47 हजार और चांदी 68 हजार रुपए से भी कम पर आ गई है। MCX पर आज दोपहर 2 बजे सोना 46,890 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सफारा बाजार की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 244 रुपए सस्ता होकर 47,266 पर आ गया है। सोना बीते 2 महीने के अपने सबसे कम रेट पर आ गया है। इससे पहले सोना 6 मई को सोना 47,110 रुपए पर आ गया था।

चांदी भी हजार रुपए से ज्यादा सस्ती हुई
चांदी की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 1,052 रुपए सस्ती होकर 67,635 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वहीं MCX पर दोपहर 2 बजे चांदी 67,903 पर ट्रेड कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना संभला
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1,784 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है जो एक हफ्ते पहले 1,764 डॉलर पर आ गया था। इस हफ्ते सोने की कीमत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोना फिर महंगा हो सकता है।

अभी और नीचे जा सकता है सोना
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि अमेरिकी फेडरल बैंक के साल 2023 के अंत तक ब्याज दर में 2 बार बढ़ोतरी करने की बात के बाद लोगों की रुचि सोने में कम हुई है। इससे सोने के दाम कम होने लगे हैं। हालांकि सोने के 46,800 रुपए से नीचे आने की संभवना नहीं है।

सोना फिर 55 हजार तक पहुंचेगा
अनुज गुप्ता कहते हैं कि सोने की ये गिरावट स्थाई नहीं है और इस साल के आखिर तक सोना 55 हजार रुपए तक जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है। वहीं चांदी भी 80 हजार तक जा सकती है।

फिर बढ़ने लगी है सोने की मांग
देश में आर्थिक गतिविधियों में सुधार के साथ ही सोने की मांग भी बढ़ने लगी है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार अप्रैल में 6.3 बिलियन डॉलर करीब 46 हजार करोड़ रुपए के सोने का आयात हुआ है। एक साल पहले समान अवधि में केवल 2.82 मिलियन डॉलर करीब 21.61 करोड़ रुपए के गोल्ड का इंपोर्ट हुआ था। हालांकि अप्रैल 2021 में चांदी के इंपोर्ट में 88.53% की गिरावट रही है। इस अवधि में 11.9 मिलियन डॉलर करीब 87 करोड़ रुपए की चांदी का इंपोर्ट हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here