सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें कितना हुआ भाव

0

सोने और चांदी की कीमतों में आज (गुरुवार) गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राजधानी में गोल्ड के भाव में 319 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट रही। इससे दिल्ली में 10 ग्राम सोने का दाम 48,223 रुपए रह गया। पिछले सत्र में गोल्ड 48,542 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं चांदी कीमत में भी 1,287 रुपए प्रति किलोग्राम की टूट रही। दिल्ली में सिल्वर की कीमत 70,637 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई है। पिछले सत्र में इसकी कीमत 71,924 रुपए प्रति किग्रा थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड के दाम में वृद्धि दर्ज हुआ। वैश्विक मार्केट में सोना 1900 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। जबकि चांदी 27.70 डॉलर प्रति औंस पर रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 215 रुपए की गिरावट के साथ 48,569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि अगस्त 2021 में डिलिवरी वाले गोल्ड का रेट 204 रुपए की गिरावट के साथ 49,021 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं अक्टूबर में सोने का रेट 554 की टूट के साथ 49,336 रुपए प्रति दस ग्राम पर चल रहा था।

इसी तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जुलाई 2021 में डिलिवरी वाली सिल्वर की कीमत 228 रुपए की गिरावट के साथ 71,183 रुपए प्रति किग्रा रही। सितंबर में चांदी 343 रुपए की टूट के साथ 72,248 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here